आज दिनांक 30 जून 2019 को भारतीय जनता युवा मोर्चा कैमूर का जिला बैठक जिला मुख्यालय भभुआ के रविदास आश्रम में संपन्न हुआ |

जिसका अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने किया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहतास एवं कैमूर जिला के प्रभारी राजेश सिन्हा जी उपस्थित रहे।
साथ ही युवा मोर्चा कैमूर कमिटी का विस्तार करते हुए नये लोगों को जिम्मेवारी भी सौपी गई जिसमें, भारतीय जनता युवा मोर्चा कैमूर के जिला उपाध्यक्ष कन्हैया राय जी को जिला महामंत्री बनाया गया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मोहनिया के पूर्व प्रखण्ड संयोजक-धीरज तिवारी जी को भारतीय जनता युवा मोर्चा कैमूर का जिला प्रवक्ता बनाया गया है, रामगढ़ के युवा समाजसेवी –सचिन सिंह राठौड़ जी को भारतीय जनता युवा मोर्चा कैमूर का जिला मंत्री बनाया गया है। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य-विकास कुमार, जिला महामंत्री, रमेश सिंह पटेल, जिला सह सदस्यता प्रभारी, दुर्गेश चौबे, आईटी सेल के जिला संयोजक–मनीष श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष-आशुतोष सिंह, चंदन सिंह, लक्ष्मी कांत तिवारी, सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bharatiya Janata Yuva Morcha Kaimur