मैथमेटिक्स गुरु फेम आरके श्रीवास्तव ने गणित के इतिहास की अभी तक कि सबसे बड़ी WEIRD NUMBER की खोज कर दिया।

एक के बाद एक ब्रेकिंग न्यूज़ आ रहा है मैथमेटिशियन ‘गणितज्ञ’ आर के श्रीवास्तव सर का , आपको बता दूँ की अभी कुछ ही दिन पहले ‘गणितज्ञ’ आर के श्रीवास्तव सर का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज़ हुआ है और अब इन्होने कुछ ऐसा कर दिखाया की इंडिया के हर स्टूडेंट गर्व कर रहे है। और हर स्टूडेंट मैथ पढ़ना चाहता है अब जो मैथ से कोसो दूर भागता था वो भी आज आर के श्रीवास्तव सर से पढ़ना चाहता है।
अभी तक की सबसे बड़ी WEIRD NUMBER की खोज 127 अंको तक तक हुई है।
सेंट्रल वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के गणित के स्टूडेंट्स ने वर्षो पहले 127 अंको तक कि सबसे बड़ी WEIRD NUMBER का खोज कर दिखाया है। जिसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। इससे पहले वर्ष 1976 में महान गणितज्ञ Stanley kravitz ने 53 अंको के सबसे बड़ी WEIRD NUMBER की खोज किया।
अब आरके श्रीवास्तव ने 200 से अधिक अंको की WEIRD NUMBER का खोज कर दिखाया। जो कि विश्व मैथमेटिक्स के लिए एक बड़ा कीर्तिमान है। जल्द ही बिहार के आरके श्रीवास्तव का भी नाम सबसे बड़े WEIRD NUMBER की खोज के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होने की संभावना है। आरके श्रीवास्तव ने दावा किया कि आगे उनका प्रयास 400 से ज्यादा अंको की सबसे बड़ी WEIRD NUMBER को खोज करने का है।
आपको बताते चले कि इससे पहले आरके श्रीवास्तव ने क्लासरूम प्रोग्राम में बिना रुके पाइथागोरस थ्योरम को 50 से ज्यादा अलग- अलग तरीको से सिद्ध कर दिखाया। जिसके लिए इनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंदन में भी दर्ज हो चुका है।
इस उपलब्धि के लिए ब्रिटिश पार्लियामेंट के सांसद वीरेंद्र शर्मा ने आरके श्रीवास्तव को उनके शैक्षणिक कार्यो हेतु बधाई एवम बेहतर भविष्य के लिए शुभकामना भी दिया।