धनिव्यक्तित्व एवम कर्तव्यनिष्ठा से अपना पहचान स्थापित करने वाले मैथमेटिक्स गुरु आर के श्रीवास्तवा को दिल्ली मे 10 जून को ह्यूमैनिटी अचिविर्स अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवॉर्ड शिक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ठ कार्य के लिए श्रीवास्तवा को बहुचर्चित समाजिक संस्था एआर फाउंडेशन के द्वारा प्रदान किया गया। आपको बताते चले कि इससे पहले आरके श्रीवास्तवा को दर्जनो रास्ट्रस्तरीय अवॉर्ड उनके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य हेतु मिल चुका है।
एआर फाउंडेशन हर साल देश सेवा ,समाज सेवा से जुड़े,50 प्रतिभावान व्यक्तित्वों को एक मंच पर ह्यूमैनिटी अचीवर्स आवर्ड से सम्मानित करती है।हर साल 1000 के करीब आवेदन प्राप्त होते है।जिनमे से जो प्रेरणादायक कहानियां होती है,जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जीवन मे अपने हुनर,अपनी इच्छाशक्ति से समाज,परिवार ,देश को एक मान दिया।उन लोगो के नाम ये सम्मान होता है।इसी कड़ी में 10 जून 2018 को दिल्ली के संवैधानिक क्लब ऑफ इंडिया में,इस साल का ह्यूमैनिटी अचीवर्स अवार्ड आयोजित किया जा रहा है।संस्था की फाउंडर नीलिमा जी ,मानती है।कि उन जगहों से भी प्रतिभाओं को मंच पर मान सम्मान मिलना चाहिए।जो छोटे शहरों में,जिलों में समाज सेवा या देश का नाम कर रहे है।और देश प्रेम व मानवता ही इंसान के जीवन मे सर्वोपरि है।
इसमें मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन।
विधायक आप (नारायण दत्त शर्मा),समाजसेवी निधि कटारिया।विशिष्ट अतिथि में,
जनता टीवी सी ई ओ दीपक मिश्रा जी।खास मेहमान के तौर पर विश्व प्रसिद्ध आर्टिस्ट अमनप्रीत जी ऑस्ट्रेलिया से शामिल हो रही है।
इस बार 10 पैरा एथलीट गोल्ड मेडलिस्ट व 10 राष्ट्रीय स्तरीय दिव्यांग बच्चे इस कार्यक्रम में ,सम्मान प्राप्त करेंगे।
श्रीवास्तवा को मिलने वाले सम्मान की जानकारी होते ही उनके सगे सम्बन्धियो एवम मित्रजनो में खुशी की लहर दौड़ गई। संस्था ने यह अवॉर्ड सम्मान उन महानविभूतियो को प्रदान करेगा जो अपने क्षेत्र में कड़ी मेहनत , उच्ची सोच और पक्का इरादा के साथ समाज को नई दिशा देने की ओर हमेशा अग्रसर है। आर के श्रीवास्तवा को यह सम्मान उनके द्वारा शिक्षा में निरंतर किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो एवम श्रीवास्तवा द्वारा चलाया जा रहा अभियान आर्थिक रूप से गरीबो की नही रुकेगी पढ़ाई से गरीब बच्चो को मिल रहे निरंतर सफलता को देखते हुए दिया जाएगा। सम्मान का श्रेय अपने परिवार के द्वारा दिये गये संस्कार सहित अभिभावकों एवम स्थानीय लोगो का प्यार बताया।