आज भारतीय जनता युवा मोर्चा कैमूर द्वारा भभुआ के एकता चौक पर सदस्यता अभियान चलाया गया |
इसका शुभारंभ युवा मोर्चा बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी जी के द्वारा किया गया !
जिला अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा मोर्चा कैमूर द्वारा सभी महाविद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों सहित सभी 17 मंडलों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा एवं पूरे कैमूर से 20000 युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा !
कार्यक्रम में भाजपा कैमूर के सह सदस्यता प्रमुख दुर्गेश चौबे, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास राय, युवा मोर्चा कैमूर के जिला सदस्यता प्रभारी रमेश कुमार सिंह, सह सदस्यता प्रभारी कन्हैया राय, युवा मोर्चा कैमूर जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण लाल, अपूर्व प्रभास सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे!
#संगठन_पर्व_सदस्यता_अभियान_2019