बिहार में नई कैबिनेट के शपथ लेने के कुछ ही घंटे बाद इनके विभागों का बंटवारा कर दिया गया।

सीएम नीतीश ने शपथ ग्रहण समारोह के कुछ घंटे बाद विभागों का बंटवारा किया।
बिहार सीएम नीतीश कुमार ने अपने पास गृह, कार्मिक और निगरानी विभाग अपने पास रखा है।
वहीं, डिप्टी सीएम सुशील मोदी के पास वित्त, वाणिज्य, वन और आईटी विभाग दिया गया है।
यह भी पढ़ें: नीतीश कैबिनेट में 26 नए चेहरे शामिल, एक महिला को मिली जगह
पिछली बार जब बीजेपी और जेडीयू की सरकार बनी थी तो यही विभाग सुशील मोदी के पास थी। वहीं राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को जल संसाधन और योजना विभाग दिया गया है। इनके पास महागठबंधन की सरकार में यहीं विभाग था|
• महेश्वर हजारी – भवण निर्माण विभाग
• मंजू वर्मा – समाज कल्याण
• कृष्ण नंदन वर्मा – शिक्षा विभाग
• विनोद नारायण झा – पीएचईडी विभाग
• मंत्री बिजेन्द्र यादव – ऊर्जा, उत्पाद विभाग
• प्रेम कुमार – कृषि विभाग
• नंद किशोर यादव – पथ निर्माण विभाग
• श्रवण कुमार – संसदीय कार्य और ग्रामीण विकास विभाग
• रामनारायण मंडल – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
• जय कुमार सिंह – उद्योग विभाग
• प्रमोद सिंह – पर्यटन विभाग
• कृष्ण नंदन वर्मा – शिक्षा विभाग
• शैलेश कुमार – ग्रामीण कार्य विभाग
• सुरेश शर्मा – नगर विकास विभाग
• विजय कुमार सिन्हा – श्रम संसांधन विभाग
• संतोष निराला – परिवहन विभाह
• राणा रणधीर सिंह – सहकारिता विभाग
• खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद – अल्पसंख्यक और गन्ना विभाग
• विनोद कुमार सिंह – खान एवं भूतत्व
• मदन सहनी – खाद्य एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग
• कृष्ण कुमार ऋषि – कला एवं संस्कृति
• कपिल देव कामत – पंचायती राज विभाग
• दिनेश चंद्र यादव – लघु सिचांई और आपदा प्रबंधन विभाग
• रमेश ऋषिदेव – एससी/एसटी विभाग
• बृजकिशोर बिंद – पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग
• पशुपति पारस – पशुपालन विभाग