
बिहार के जमुई में ऐसा ही एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां 59 साल की मां को 61 साल का बेटा है। इसका राज खुला तो पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड की महादेव सिमरिया पंचायत के धनवे गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 76 की सेविका कुंती देवी के विरुद्ध गांव के ही रत्नाकर सिंह ने उम्र छिपाकर सेविका पद पर बने रहने की शिकायत की।
शिकायत की जांच में यह तथ्य सामने आया कि 30 अप्रैल 2018 को ही कुंती देवी के पुत्र दिवाकर सिंह पौधा संरक्षण विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनकी सेवा पुस्तिका में उनकी जन्मतिथि एक मई 1958 है। जबकि, कुंती देवी ने आंगनबाड़ी सेविका बनने के लिए अपनी उम्र बेटे से तीन साल कम दिखाई थी। उसने खुद की उम्र 58 साल प्रमाणित करने के लिए जमुई सदर अस्पताल के मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र संलग्न कर दिया था। अब उम्र की जांच करने वाला मेडिकल बोर्ड भी सवालों के घेरे में है। सवाल उठता है कि किन परिस्थितियों में मेडिकल बोर्ड ने 80 साल की महिला को 58 साल का प्रमाणित किया।
माँ कामाख्या देवी कटराकलां कैमूर बिहार में प्रथम दिन नवरात्रि से कलस यात्रा जलभरी के साथ नौ दिवसीय शतचंडी यज्ञ का विराट आयोजन किया जा रहा है।
6 अप्रैल “6 April“ को जलभरी के साथ माँ कामाक्षी देवी मंदिर परिसर में महायज्ञ प्रारंभ होगा जो 13/04/2019 को भंडारा के साथ पूर्ण होगा |
नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में आप सभी श्रद्धालु भक्त जन माँ कामाख्या देवी के दर्शन करें और यज्ञ में सहभागी बनें |
पूज्य श्री गोधाम पधारे ब्रमलिन महन्त 1008 श्री वशिष्ठ नारायण यति जी महाराज के स्नेह पात्र अयोध्या से पधारे संत दास जी महाराज के उपस्थिति में नौ दिन चलने वाले इस महायज्ञ में आएं हुए श्रद्धालु भक्तों को रामकथा एवं देवी कथा रसपान कराने वाले उत्तर प्रदेश READ MORE