*सुप्रभातम्* 
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द……………..5119
विक्रम संवत्……………2074
शक संवत्………………1939
मास………………………..पौष
पक्ष……………………....कृष्ण
तिथी……………………...षष्ठी
रात्रि 02.52 पर्यंत पश्चात सप्तमी
रवि………………….दक्षिणायन
सूर्योदय………..06.55.02 पर
सूर्यास्त………..05.42.14 पर
तिथि स्वामी…………कार्तिकेय
नित्यदेवी…………महावज्रेश्वरी
नक्षत्र…………………...अश्लेशा
संध्या 06.27 पर्यंत पश्चात मघा
योग………………………….इंद्र
प्रातः 09.08 पर्यंत पश्चात वैधृति
करण………………………गरज
दोप 03.43 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु………………………..हेमंत
दिन……………………..शुक्रवार
🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
08 दिसम्बर सन 2017 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………..8
🔯 शुभ रंग…………आसमानी
*राहुकाल* :-
प्रात: 10.58 से 12.18 तक ।
*दिशाशूल* :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 08.18 से 09.38 तक लाभ
प्रात: 09.38 से 10.58 तक अमृत
दोप. 12.18 से 01.38 तक शुभ
सायं 04.18 से 05.38 तक चंचल
रात्रि 08.58 से 10.38 तक लाभ ।
*आज का मंत्र* :-
।। ॐ माधवाय नमः ।।
*संस्कृत सुभाषितानि* —
*अष्टावक्र गीता – नवदश अध्याय :-*
क्व मृत्युर्जीवितं वा क्व लोकाः
क्वास्य क्व लौकिकं।
क्व लयः क्व समाधिर्वा
स्वमहिम्नि स्थितस्य मे॥१९- ७॥
अर्थात —
अपनी महिमा में स्थित मेरे लिए क्या मृत्यु है और क्या जीवन है तथा क्या लौकिक है और क्या पारलौकिक है, क्या लय है और क्या समाधि है?॥७॥
*आरोग्यं* :-
*खून की कमी दूर करने के उपाय व घरेलु नुस्खे :-*
— गाजर , टमाटर , पालक , चुकंदर , आंवला इन सबका रस निकाल कर पीने से खून की कमी दूर हो जाती है।
— प्याज का नियमित सेवन खून की कमी होने से रोकता है।
— टमाटर के रस में नीबू का रस और नमक मिलाकर पियें। रात को एक गिलास पानी में चार चम्मच किशमिश और एक नींबू का रस मिलाकर रख दें। सुबह किशमिश खा लें साथ में पानी भी पी लें। इससे रक्त की कमी दूर होती है।
— गेहूं के ज्वारे ( हरे अंकुर ) का रस नियमित पीने से खून बढ़ता है तथा सभी रक्त विकार दूर होते है।
— यदि इनसे लाभ ना हो तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य करना चाहिए ।
⚜ आज का राशिफल :-
*राशि फलादेश मेष* :-
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुरी सूचना मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। लाभ कम होगा। धैर्य रखें। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे।
*राशि फलादेश वृष* :-
मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी, निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। मानसिक प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।
*राशि फलादेश मिथुन* :-
प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी से कार्य बिगड़ सकते हैं। आय से अधिक व्यय नहीं करें।
*राशि फलादेश कर्क* :-
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ होगा। व्यापार अच्छा चलेगा।
*राशि फलादेश सिंह* :-
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे।
🏻
*राशि फलादेश कन्या* :-
बेरोजगारी दूर होगी। डूबी हुई रकम मिल सकती है। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। शत्रु भय रहेगा।
⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।
*राशि फलादेश वृश्चिक* :-
पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रमाद न करें।
*राशि फलादेश धनु* :-
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
*राशि फलादेश मकर* :-
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। राजकीय बाधा दूर होगी। सुख के साधन प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
*राशि फलादेश कुंभ* :-
संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शत्रु परास्त होंगे। प्रमाद न करें। कर्ज की चिंता कम होगी।
*राशि फलादेश मीन* :-
स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। विवाद से बचें। अपने काम से काम रखें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।।
*शुभम भवतु*
।।
🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 
आचार्य विश्वनाथ
🏼
Acharya Ji Mumbai: 🕉



🕉